रानीगंज-देश बचाओ, जनगण बजाओ के नारे के साथ आगामी 28- 29 मार्च को सीटू की तरफ से देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया है. रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल सीटू श्रमिक यूनियन की तरफ से कारखाना प्रबंधन के पास नोटिस जमा दिया गया. हड़ताल कि नोटिस जारी होने के उपलक्ष पर गुरुवार दोपहर बल्लभपुर पेपर मिल गेट के सामने सीटू समर्थक श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर इकट्ठा हुए.गेट के सामने सभा के दौरान सीटू नेता दीबेन्दु भगत, हेमंत प्रभाकर,मलय कांति मंडल ने अपने अपने वक्तव्य रखें. सभा के दौरान कहा गया कि देश भर में श्रम कोड जारी कर बीजेपी श्रमिकों के अधिकारों को छिनना चाहती है. श्रमिक को अपनी मजदूरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.रोजाना जरूरत की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार कारपोरेट संस्था में दलाली करने में व्यस्त है, वहीं तृणमूल सरकार दमन नीति को लेकर चल रही है. राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से श्रमिक भुखमरी के कगार पर खड़े हो गए. गणतंत्र धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है. बंगाल पेपर मिल में श्रमिकों को अपने वेतन को लेकर लड़ाई लड़नी पड़ रही है, पेपर मिल प्रबंधन अपनी तुगलकी नीति को अपना रहा है ,जिसे श्रमिक बर्दाश्त नहीं करेगा .आने वाले दिनों में सभी श्रमिक एक साथ होकर लड़ाई लड़ेंगे. सभा के दौरान आने वाले 28 और 29 मार्च के हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया गया.

0 टिप्पणियाँ