Slide 1 Slide 2 Slide 3

रामपुरहाट नरसंहार मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश के 2 घंटे के अंदर तारापीठ से दबोचा गया अनारूल



  बीरभूम :बीरभूम जिले के रामपुरहाट के  बागटुई  गांव में हुए  नरसंहार को लेकर बंगाल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा है। भाजपा विधायकों ने जहां विधानसभा में विरोध जताया,  वहीं  कांग्रेसी सांसदों ने  संसद में मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर धारा 355  लागू करने  की मांग की है,  तो भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी ने बागटुई पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर मुआवजे का एलान किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोगटुई गांव में खड़े होकर स्थानीय प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष अनारुल हुसैन को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कुछ ही देर में पुलिस रामपुरहाट कस्बे के समीप संधिपुर स्थित उनके घर पहुंच गई। नेता के घर को घेर लिया गया। हालांकि उस वक्त वह घर पर नहीं थे। ममता गुरुवार को बगातुई पहुंचीं वहां उन्होंने निर्देश दिया कि या तो अनारुल को थाने जाकर सरेंडर कर देना चाहिए, नहीं तो पुलिस उसे जहां भी मिलेगी गिरफ्तार कर लेगी। गुरुवार को ममता ने बोगटुई का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। उनसे बात कर बाद में उन्होंने कहा कि त्रासदी के सिलसिले में उनकी पार्टी के नेता अनारुल के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अनारुल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा या तो अनारुल को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना होगा या उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद, अनारुल ने मीडिया में अपनी बेगुनाही का दावा किया। उन्होंने कहा, “उप प्रधान के निधन की खबर मिलने पर मुझे अस्पताल ले जाया गया।” मैं अस्पताल से थाने आया था। इसका सबूत सीसीटीवी में है। किसी ने मुझसे कहा कि मैं उस वक्त गांव गया था।” बोगतुई निवासियों के अनुसार, भादू शेख की हत्या के बाद गांव में हिंसा भड़कने पर अनारुल ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोका था। हालांकि उन्हें बार-बार मदद के लिए पुकारा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि अनारुल ने दावा किया, वह उप प्रधान (भादू शेख) की मौत की खबर पाकर अस्पताल गए। इसके बाद वहां से थाने उन्होंने आगे दावा किया कि सरकार को बदनाम करने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने