भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी ने किया रोड शो, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बोला हमला,देखने पहुँचे घायल भाजपा कर्मी






रानीगंज-आने वाले नगर निगम चुनाव में जहां टीएमसी पूरे दमखम का इस्तेमाल कर रही है, वहीं बीजेपी अपनी जीत के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है.नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए भाजपा की तरफ से एमपी, एमएलए प्रत्याशियों के समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं. नंदीग्राम के भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के और जनता का ध्यान भाजपा के तरफ खींचने के लिए गुरुवार आसनसोल नगर निगम के कई इलाकों में पहुंचे. रानीगंज में भी उन्होंने रोड शो किया. पंजाबी मोड़ में पहुंचते ही सबसे पहले सांसद शुभेंदु अधिकारी ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यदान किया. इसके बाद भाजपा समर्थकों प्रत्याशियों के साथ रोड शो करते हुए भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे लगाए.सांसद शुभेंदु अधिकारी का काफिला जैसे ही रानीगंज के नेताजी मोड़ पहुंचा तो वहां भी स्थापित नेता जी की मूर्ति पर सांसद ने फूल माला अर्पित किया.रानीगंज के बड़ा बाजार स्तिथ प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना किया. इसके बाद उन्होंने 92 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह को देखने मारवाड़ी रिलीफ अस्पताल पहुंचे.यहां उन्होंने अरविंद सिंह का हालचाल जाना और एक बार फिर से टीएमसी पर जोरदार हमला बोला. भाजपा नेता ने सबसे पहले बालू और पत्थर खदान से जुड़े मुद्दे को उठाया, उन्होंने कहा की मिनरल इंडस्ट्री की सचिव वंदना यादव ने 27- 12 -2021 साल में एक सर्कुलर जारी कर कहा था की बालू, पत्थर की रॉयल्टी डबल कर दी गई है.सरकार इस तरह से राजस्व उगाही कर भविष्य के परिणाम को सोचे बिना तरह -तरह की योजना चला रही है. इसके बाद भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा की राज्य सरकार की तरफ से राज्य की महिलाओं को लुभाने के लिए लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की गई है. जिसके लिए 5 लाख 65 हजार लोन लिया गया था, नतीजा बंगाल सरकार दिवालिया हो गई है, और खानापूर्ति को पूरा करने के लिए पुलिस को सड़क पर उतार कर ट्रैफिक नियम का बहाना बनाकर आम जनता से पैसे वसूले जा रहे हैं, इन सब से जनता त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अगर अभी भी टीएमसी वोट लूट की राजनीति बंद नहीं करेगी तो फिर दुर्गापुर की तरह आसनसोल की भी जनता सबक सिखाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात