Slide 1 Slide 2 Slide 3

सचिव रश्मि सेन ने दुआरे सरकार शिविर की जानकारी हासिल किया




पांडवेश्वर--: राज्य सरकार के उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रश्मि सेन ने दुआरे में सरकार शिविर का दौरा किया.  स्थानीय लोगों से इस शिविर के बारे में जानकारी हासिल किया. उन्होंने कहा कि वह शिविर के व्यवस्था से खुश हैं.

लाउदोहा-फरीदपुर प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दुआरे-सरकार शिविर का आयोजन किया गया.  शिविर स्थानीय हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई, 

इस शिविर में राज्य सरकार के 24 परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए इस दिन शिविर में फॉर्म देने और जमा करने की व्यवस्था किया गया था. लक्ष्मी भंडार, खाद्य साथी, कन्याश्री, रूपश्री, स्वास्थ्य साथी परियोजनाओं के अलावा कृषक बंधु, जोय जौहर आदिवासी बंधु पेंशन सहीत अन्य योजनाओं के स्टॉल लगाए गए.  राज्य सरकार के उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रेशमी सेन करीब 11 बजे शिविर में पहुंचीं.  इस अवसर पर जिलाधिकारी (पश्चिम बर्दवान) अरुण प्रसाद, अनुमंडल शासक (दुर्गापुर) शेखर चौधरी, दुर्गापुर फरीदपुर प्रखंड के बीडीओ देबजीत दत्ता सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे.  रश्मि सेन ने कैंप के हर स्टॉल का दौरा किया.  शिविर चलाने वेले प्रभारी व राज्य सरकार के अधिकारियों व स्थानीय लोगों से बात की.  वह स्थानीय लोगों से जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें सरकारी परियोजना का लाभ मिल रहा है.  रतन बाउरी नाम के एक शख्स ने शिकायत की कि उसका बेटा पांचवीं कक्षा में था और उसके पास अभी तक एस, सी सर्टिफिकेट नहीं है.  अंगी हाजरा ने कहा कि पिछली बार उन्होंने शिविर में जाति प्रमाण पत्र के लिए फार्म जमा करने के बावजूद अभी तक जाती प्रमाण पत्र नहीं मिला है.  इसी वजह से उन्हें लक्ष्मी भंडार परियोजना में एक हजार रुपए की जगह पांच सौ रुपए मिल रहे हैं.  रश्मि सेन ने हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज किया. उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि वह शिविर आयोजन के प्रबंधन से खुश हैं. उन्होंने कहा कि पिछली बार कई शिविरों में अव्यवस्था हुई थी.  मैंने जिलाधिकारी से अपनी नाराजगी जाहिर की थी.  लेकिन मैं आज के कैंप से संतुष्ट हूं. बहुत अच्छी व्यवस्था.उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए जिलाधिकारी और स्थानीय प्रशासन को दस अंक दूंगा.  प्रतापपुर पंचायत के उपप्रधान संजय मुखर्जी ने कहा, ''शिविर को ठीक से व्यवस्थित करने के लिए हमने पिछले कुछ दिनों से कड़ी मेहनत की है.''  सचिव मैडम की प्रंशसा से कड़ी मेहनत का फल मिला.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने