Slide 1 Slide 2 Slide 3

आसनसोल नगर निगम के मेयर सहित सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण 25 को रविंद्र भवन में



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर नवनियुक्त मेयर सहित सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण की तिथि 25 फरवरी को रविंद्र भवन में करने का फैसला लिया है। इस दौरान नितिन सिंघानिया ने बताया कि 25 फरवरी को रविंद्र भवन में पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी एवं पार्षदों की पहली बोर्ड बैठक भी होगी। बैठक की अध्यक्षता तपन बनर्जी करेंगे। वहीं दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय में पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नगरनिगम मुख्यालय के मुख्य पुराने भवन यानि की आशुतोष सभागार में ही सभी पदाधिकारियों के लिए कक्ष बनाये जा रहे हैं। मेयर के कक्ष को भी सजा-संवारा जा रहा है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि सभी बोर्ड पदाधिकारी एक ही भवन में बैठ सकें, इसके लिए छह नये कक्षों का निर्माण चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने