आसनसोल : आसनसोल जिला भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को आसनसोल सदर महकमा शासक सह निर्वाचन अधिकारी अभिज्ञान पांजा से मुलाकात कर हिंसा मुक्त चुनाव कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के तहत मांग की गई है कि चुनाव के बाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के बाहर रहने वाले किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र में रहने की अनुमति न दी जाए। इसको लेकर चुनाव आयोग सुनिश्चित करें। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा आसनसोल जिला के सभापति दिलीप दे, जितेंद्र तिवारी, कृष्णेन्दु मुखर्जी, निर्मल कर्मकार आदि शामिल थे। ज्ञापन सौंपने के बाद जितेंद्र तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद बाहरी व्यक्ति को यहां रहने की अनुमति न दी जाए। क्योंकि बाहरी व्यक्तियों के रहने से वे लोग यहां अशांति फैलाएंगे। दुर्गापुर एवं बाहरी राज्यों से लाए गए लोग यहां मतदान में बाधा पहुंचा सकते हैं। इसको लेकर हम लोगों ने आशंका जाहिर की है और जिला भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। क्योंकि कोलकाता चुनाव में जिस तरह टीएमसी की उच्च नेतृत्व किसी भी प्रकार के चुनाव में बाधा उत्पन्न करने पर अपने ही पार्टी कर्मियों के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का बात का कहे थे। लेकिन आसनसोल नगर निगम चुनाव में कोई भी जिला नेतृत्व यह नहीं कह रहा है। क्योंकि वे लोग यहां चुनाव के दौरान छप्पा वोट करवाना चाहते हैं। लेकिन आसनसोल की जनता यह होने नहीं देगी। यदि छप्पा वोट हुआ तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा भी इसका प्रतिरोध करेगी।

0 टिप्पणियाँ