एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बेजुबान जानवर को घसीटने परेशान करने के बाद वायरल किया पोस्ट




जामुड़िया-दुर्गापूजा यानी 4 दिन की मस्ती ,पर इसका यह मतलब नहीं कि आप अपने आनंद की वजह से किसी दूसरों को परेशान करें ,खासकर उन बेजुबान जानवरों को जो आपके लिए सारी रात जाग कर पहरा देते हैं. एक बार फिर से ऐसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर बेखौफ लोगों ने इसे पोस्ट भी कर डाला है. अब उनके ऐसे पोस्ट पर आप उन्हें शाबाशी देंगे या फिर उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए. दरअसल दुर्गापूजा के दौरान जामुडिया के कोड़ापाड़ा में किस तरह से एक गर्भवती कुत्तिया के साथ कुछ युवक अमानवीय बर्ताव कर रहे हैं, उसे नचा रहे हैं, जमीन में घसीट रहे हैं और इंजॉय कर रहे हैं.खुद की मस्ती में यह युवक इतने मदहोश हैं कि उन्हें यह तक होश नहीं है कि आखिर उसके अंदर भी जान हैं,उसे भी तकलीफ होती है, ऐसी हैवानियत वाली हरकत करते हुए लोग यह क्यों भूल जाते हैं कि हम इंसान हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि हमें किसी को भी चोट पहुंचाने का हक है, और सबसे बड़ी बात बड़े आराम से अपने इस घिनौने कारनामे को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर डालते हैं, और एक बार फिर से इन युवकों को सजा दिलाने के लिए रानीगंज की वॉइसलेस संस्था आगे आई है. संस्था के अध्यक्ष सौरभ मुखर्जी सोशल मीडिया के इस पोस्ट को देखने के बाद जामुड़िया के केंदा फाड़ी में आरोपी युवकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है.वैसे कुछ महीनो पहले भी आसनसोल के बुद्धा स्थित सुकांतो मैदान में एक बिल्ली को इसी तरह से परेशान करने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर भी वॉइसलेस संस्था ने संज्ञान लेते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी और आरोपी को सजा भी मिली थी. एक बार फिर से इस तरह से बेजुबान जानवरों को खिलौना समझ कर उसके साथ खेलने वाले इन युवकों को सजा दिलाने के लिए वॉइसलेस संस्था आगे आई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन