उत्तराखंड हादसे में हुए मौत के बाद भट्टाचार्य दंपत्ति का शव पहुंचा उनके निवास स्थान




दुर्गापुर-रानीगंज के साथ ही दुर्गापुर झंडाबाद रविंद्र पल्ली निवासी सुब्रोता भट्टाचार्य और उनकी पत्नी रुना भट्टाचार्य का शव शनिवार उनके निवास स्थान पहुंचा। सुब्रोता भट्टाचार्य दुर्गापुर इस्पात कारखाना के रिटायर्ड कर्मी थे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों को घूमने का काफी शौक था और यही शौक उनका काल बन गया। दोनों दंपत्ति का शव दो बजकर 5 मिनट पर कॉफिन में बंद जब उनके निवास स्थान पहुंचा तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि भट्टाचार्य दंपत्ति अब इस दुनिया में नहीं रहे। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, दुर्गापुर नगर निगम के मेयर दिलीप अगस्ती, चेयरमैन मृगेंद्र नाथ पाल, पार्षद सुशील चटर्जी, देवव्रत साई, दुर्गापुर नगर निगम के जल विभाग के एमआईसी दीपंकर लाहा प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, सभी ने दोनों दंपत्ति के शव पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता