लखी पूजा की तैयारी में शहर



दुर्गापुर: दुर्गा पूजा के बाद लक्खी पूजा की तैयारी में शिल्पांचल जुट गया .लक्खी प्रतिमाओं से फुटपाथ पट गए है. फलों और सब्जियों की कीमत में एक बार फिर तेजी आ गई है .पूजा के उपयोग होने वाले सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही. मंगलवार को होने वाली पूजा को लेकर उत्साह है .मालूम हो कि शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा बड़ी धूम-धाम से होती है .दुर्गा पूजा समाप्त होते ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है, बढ़ती महंगाई का असर लखी पूजा पर देखने को मिल रहा है. प्रतिमाओं उसे लेकर फल और पूजा सामग्री के मूल्य में भारी उछाल है .₹50 से लेकर साढ़े 400 से 500 रुपए तक की प्रतिमा बाजार में उपलब्ध है. मूर्तिकार धीरेंद्र पाल ने बताया कि बीते वर्ष जो प्रतिमा एक सौ से ₹120 में बिक्री हो रही थी इस वर्ष डेढ़ सौ से लेकर 225 में बिक्री हो रही है .बारिश होने के कारण इस बार मूर्ति नहीं बना पाए हैं. जिसके कारण बाजार में मूर्तियों की संख्या भी कम है, तथा अधिक दाम में बिक्री हो रही है. लोगों ने कहा कि इस बार लक्ष्मी पूजा को लेकर बाजार में भीड़ है .सभी चीज के दाम बढ़े हुए हैं फिर भी खरीदारी की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त