Slide 1 Slide 2 Slide 3

लायंस क्लब ऑफ रानीगंज का विजया सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न

लाइव बैंड, ऑर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे सदस्य, उत्साह के साथ मनाया उत्सव


रानीगंज: लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से गुरुवार की संध्या लायंस क्लब के हॉल में विजया सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस फेस्टिवल मीट में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला. समारोह में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.



कार्यक्रम के संयोजक संदीप केडिया एवं क्लब अध्यक्ष सजन टिबरेवाल ने बताया कि उत्सव को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई थी.लाइव बैंड, लाइव ऑर्केस्ट्रा, मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों और म्यूजिकल हाउजी ने समारोह में चार चांद लगा दिए. संगीत की धुनों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए.


वहीं, लायंस मधु साव एवं महिला विंग गरिमा के नेतृत्व में क्लब की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी रंगारंग बना दिया.कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देर शाम तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण