कुलटी: छठ व्रतियों की सुविधा के लिए महापर्व से ठीक पहले सीतारामपुर स्टेशन रोड स्थित सरकार तालाब पर नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया गया। राज्य के मंत्री व कुलटी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने अपने व्यक्तिगत विधायक कोष से करीब 5 लाख रुपये की लागत से इस घाट का निर्माण कराया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा मंडल-4 के अध्यक्ष सुनील भर, प्रख्यात व्यवसायी राकेश बंसल, भाजपा के अन्य नेता-कार्यकर्ता और छठ पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में मंत्री ने फीता काटकर नवनिर्मित छठ घाट का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस नए छठ घाट के बन जाने से पूजा के दौरान छठ व्रतियों और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। महापर्व से पहले घाट का निर्माण कार्य पूरा कर इसके उद्घाटन से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंत्री की इस पहल की जमकर सराहना की है।

0 टिप्पणियाँ