हावड़ा: बागनान में भाजपा नेता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, दो अन्य कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल; टीएमसी उपप्रधान पर आरोप





 हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अंतर्गत बागनान थाना क्षेत्र में एक भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस राजनीतिक हिंसा के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। मृतक भाजपा नेता की पहचान 50 वर्षीय प्रशांत दे के रूप में हुई है। इस हमले में दो अन्य भाजपा कार्यकर्ता—अतनु बेरा और अजय मंडल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात बागनान के संतोषपुर पाइकबाड़ी इलाके में उस समय हुई, जब प्रशांत दे अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन पर अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।अस्पताल में तोड़ा दम:चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे, तो हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में तीनों को रेस्क्यू किया और तुरंत बागनान अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता स्थानांतरित (रेफर) कर दिया। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रशांत दे ने दम तोड़ दिया।आंटिला ग्राम पंचायत के उपप्रधान पर लगा आरोपइस नृशंस हत्याकांड को लेकर भाजपा ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। घटना में शिकायत की सुई आंटिला ग्राम पंचायत के टीएमसी उपप्रधान मफीजुल इस्लाम और उनके गुर्गों की तरफ है। आरोप है कि उपप्रधान मफीजुल इस्लाम के शह पर ही इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया है।पुलिस जांच में जुटीघटना की जानकारी मिलते ही बागनान थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इलाके में दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रताड़ित कार्यकर्ताओं के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी उपप्रधान और उनके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन