राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई डंपर; केबिन में फंसा चालक गंभीर रूप से घायल



रानीगंज: रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.हादसे के बाद चालक डंपर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक 16 चक्का डंपर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर के पीछे जाकर जोरदार टक्कर मार बैठा. टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके भीतर फंस गया. घटना को देखकर अन्य वाहन चालकों ने तत्काल रानीगंज थाना की पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा में तैनात कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे.



शुरुआत में एक ट्रक की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली.बाद में क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया.गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.



प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में कोई इंडिकेटर या चेतावनी लाइट नहीं जल रही थी, जिसके कारण डंपर चालक उसे देख नहीं सका और पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया.हालांकि अन्य वाहन चालकों ने ट्रेलर का नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिया है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रेलर इस तरह बिना किसी चेतावनी संकेत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा नहीं होता, तो यह दुर्घटना नहीं होती। वहीं, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.उल्लेखनीय है कि मंगलपुर क्षेत्र में इस प्रकार के हादसे पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं, जिनमें कई मामलों में चालक की लापरवाही भी कारण रही है. इस मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन