पश्चिम बंगाल जेईई में रानीगंज के उमंग भूत का शानदार प्रदर्शन, राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर कोयलांचल का बढ़ाया मान



रानीगंज : पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में रानीगंज के मेधावी छात्र उमंग भूत ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. खनन और कोयला उद्योग के लिए प्रसिद्ध रानीगंज से आने वाले उमंग की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है.



उमंग, रानीगंज के डाक विभाग के एजेंट अमित भूत और रेणु भूत के पुत्र हैं. एक साधारण परिवार से आने वाले उमंग ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. 24 मई को आयोजित हुई पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राज्य भर से दो लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उमंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया.



दुर्गापुर में पढ़ाई और कोचिंग से मिली सफलता

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उमंग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान एक से दशम तक डीएवी स्कूल दुर्गापुर ततपश्चात बारहवीं तक की पढ़ाई दुर्गापुर के पूर्व इंटरनेशनल स्कूल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पूरी की. बेहतर तैयारी के उद्देश्य से उन्होंने एक निजी कोचिंग संस्थान का भी सहारा लिया, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की.


दुर्गापुर के पूर्व इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सुब्रत चटर्जी ने उमंग को बधाई देते हुए कहा कि वह बचपन से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहा है. उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी वह और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा.


"घड़ी देखकर नहीं, मन लगाकर पढ़ाई करता था" — उमंग

अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और एकाग्रता को देते हुए उमंग भूत ने कहा की मेरी पढ़ाई का कोई निश्चित समय नहीं था. मैं कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं करता था. जब भी मेरा मन होता और मैं पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाता था, तभी पढ़ने बैठ जाता था.

उन्होंने बताया कि उनका सपना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने का है.


बेटे की उपलब्धि से भावुक हुए माता-पिता

उमंग की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं. पिता अमित भूत और माता रेणु भूत ने कहा कि उन्हें बेटे की मेहनत और क्षमता पर हमेशा भरोसा था, लेकिन पूरे राज्य में तीसरी रैंक हासिल करने की खबर उनके लिए सुखद आश्चर्य साबित हुई.

उन्होंने कहा कि उमंग ने हमेशा पूरी लगन के साथ पढ़ाई की और आज उसकी मेहनत का परिणाम सबके सामने है.


पूरे रानीगंज में खुशी का माहौल

उमंग भूत की इस उपलब्धि से रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों, शिक्षकों, समाज के प्रबुद्ध वर्ग तथा शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


कोयलांचल रानीगंज से निकलकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने वाले उमंग भूत की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन के सहारे बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन