ओंदा में अभिषेक के रोड शो के बाद बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष और सीपीएम पंचायत सदस्य तृणमूल में शामिल




बांकुडा: चुनावी सरगर्मियों के बीच बांकुडा के ओंदा में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। अभिषेक बनर्जी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखकर भाजपा और सीपीएम के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।




गुरुवार शाम ओंदा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी प्रत्याशी सुब्रत दत्त के समर्थन में अभिषेक बनर्जी ने एक विशाल रोड शो किया। सड़कों पर उमड़े जनसैलाब का प्रभाव कुछ ही घंटों में दिखने लगा। शाम होते-होते विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी हुई. ओंदा विधानसभा के धगड़िया बूथ के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धनंजय माझी और भाजपा नेता सुनील चौधरी ने टीएमसी जॉइन कर ली। साथ ही भाजपा नेता प्रदीप घोष भी सत्ताधारी दल में शामिल हुए।चूड़ामणिपुर ग्राम पंचायत के सीपीएम सदस्य कृष्णपद घोष और सीपीएम नेता पार्थ माकुड़ ने भी लाल झंडा छोड़कर तृणमूल का झंडा थाम लिया।

इस दलबदल ने ओंदा के चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है, जहाँ अब विकास बनाम 'नाटक' के दावों पर चर्चा तेज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात