अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि मैं जैसे ही बूथ से निकलकर गाड़ी में बैठने लगी, तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला कर दिया



आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल लगभग दोपहर 2:00 बजे आसनसोल दक्षिणी इलाके के हीरापुर थाना अंतर्गत रहमतनगर के बूथ 135 के पास पहुंची वहां उनकी कर पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि अग्निमित्रा पॉल जब बूथ का जायजा लेकर गाड़ी में बैठ रही थीं, तभी पीछे से हमला हो गया।




अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि मैं जैसे ही बूथ से निकलकर गाड़ी में बैठने लगी, तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला कर दिया। उन्होंने ईंट फेंकी जिससे मेरी गाड़ी का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया।

हमले के तुरंत बाद अग्निमित्रा पॉल टूटे शीशे वाली गाड़ी लेकर सीधे हीरापुर थाने पहुंचीं और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद मीडिया से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं फिर से रहमतनगर जाऊंगी। टीएमसी की गुंडागर्दी से लोकतंत्र नहीं रुकेगा। 



हमले की खबर फैलते ही पूरे रहमतनगर इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए केंद्रीय बल और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात कर दी गई है।

चुनाव आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि चुनावी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात