रानीगंज में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हुंकार: "भाजपा की सरकार आते ही घुसपैठिया मुक्त होगा बंगाल"

भीषण गर्मी और भारी अव्यवस्थाओं के बीच बरदही के सुंदर नगर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में की विशाल जनसभा




रानीगंज: रानीगंज के बरदही स्थित सुंदर नगर मैदान में शनिवार को भाजपा की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुँचीं. बिना पंडाल के चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता घंटों तक अपनी नेता का इंतजार करते रहे. जैसे ही रेखा गुप्ता मंच पर पहुँचीं, पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँज उठा और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश देखने को मिला. मंच पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया.



महिलाओं के लिए बड़े वादों की झड़ी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुंकार भरते हुए रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए लोक-लुभावन घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल की महिलाओं को प्रत्येक माह ₹3,000 की सम्मान राशि दी जाएगी. महिलाओं को सरकारी बसों में सफर करने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। महिला सुरक्षा भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान प्रशासन को बेटियों की इज्जत की परवाह नहीं है, उन्हें सिर्फ घुसपैठियों की चिंता है.



घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार और संसाधनों पर अधिकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बंगाल के संसाधनों पर पहला और एकमात्र अधिकार यहाँ के मूल निवासियों का है. उन्होंने चेतावनी दी कि 4 मई के बाद घुसपैठियों का सिलसिला बंद होगा और उन्हें बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा, "यह मां दुर्गा और छठी मैया में आस्था रखने वालों की धरती है. अगर बिना डर के अपने धार्मिक अनुष्ठान मनाने हैं, तो भाजपा को सत्ता में लाना अनिवार्य है.



भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर निशाना

ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को केवल अपने भतीजे की चिंता है, राज्य की जनता की नहीं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के सभी भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के कुशासन और अत्याचार का अंत 5 मई को होगा, जब इस कोयला अंचल में भाजपा के 'नए सूरज' का उदय होगा.कार्यक्रम के दौरान रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के यदुवंशी कल्याण समिति के नेता संजीत कर यादव को अन्य तृणमूल कांग्रेस के समर्थको के साथ भाजपा का झंडा पकड़ा कर दल में शामिल किया.


इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र गोत्याल, रानीगंज के भाजपा उम्मीदवार पार्थो घोष, पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, रानीगंज मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, वरिष्ठ नेता सभापति सिंह, आशा शर्मा, दिनेश सोनी, रवि केसरी, मोनू वर्मा और तुषार कांति बनर्जी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मंडल और जिला नेतृत्व ने अहम भूमिका निभाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात