जामुड़िया: ईसीएल के नए वाटर रिज़र्वर की दीवार गिरने से भारी तबाही, दो युवक की मौत, मासूम की हालत नाजुक


जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ईसीएल केंदा एरिया के ईस्ट केंदा भुइयां पाड़ा में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी. ईसीएल द्वारा नवनिर्मित एक वाटर रिजर्वोयर (जलाधार) की दीवार अचानक ढह जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है.


कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ईसीएल ने इलाके के लोगों की सुविधा के लिए इस नए जलाशय का निर्माण कराया था.रविवार शाम करीब 4:00 बजे जलाशय में पानी भरकर उसकी टेस्टिंग (जाँच) की जा रही थी. नया जलाशय देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ वहाँ जमा थी, जिनमें से कुछ लोग पानी से हाथ-पांव धो रहे थे.

तभी अचानक जलाशय की एक तरफ की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी. इस मलबे के नीचे भुइयां पाड़ा के निवासी प्रकाश भुइयां (30), पवन भुइयां (20) और एक मासूम बच्चा भरत भुइयां दब गए.


उद्धार कार्य और घायलों की स्थिति

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया.अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रकाश भुइयां और पवन भुइयां को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चे भरत भुइयां की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप

इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है. स्थानीय लोगों का गुस्सा ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूट पड़ा है. ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि जलाशय के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई.निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण पानी का दबाव दीवार झेल नहीं सकी.


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन ने मामले की जाँच शुरू कर दी है. हालांकि, इस दुखद घटना और लापरवाही के आरोपों पर अभी तक स्थानीय ईसीएल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात