जामुड़िया की जनता के साथ 50 साल से हो रहा छलावा, बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग: तरुण गांगुली

बिजली संकट: पड़िहारपुर गांव में 15 दिनों से अंधेरा


जल संकट: अजय नदी के समीपवर्ती गांवों में भी पीने के पानी का अभाव


प्रशासन से मांग: चुनाव में धांधली रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम की अपील

पत्रकारों को संबोधित करते तरुण गांगुली


जामुड़िया -जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तरुण गांगुली ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस और माकपा पर तीखा हमला बोलते हुए क्षेत्र की बदहाली के लिए दोनों दलों को जिम्मेदार ठहराया. जामुड़िया थाना मोड़ स्थित गांधी भवन (ब्लॉक 1 कांग्रेस कार्यालय) में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि जामुड़िया की जनता पिछले 50 वर्षों से केवल ठगी जा रही है.



पानी और बिजली का गंभीर संकट

तरुण गांगुली ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि जामुड़िया के दर्जनों गांव अजय नदी के किनारे स्थित होने के बावजूद पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. उन्होंने आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 3 के अंतर्गत आने वाले पड़िहारपुर गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पिछले 15 दिनों से बिजली नहीं है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी जामुड़िया के कई इलाकों में राज्य सरकार की विद्युत आपूर्ति तक नहीं पहुंच पाई है.


सड़कों की जर्जर हालत पर उठाए सवाल

सड़कों की दुर्दशा पर क्षोभ प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा की जामुड़िया की सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है.कुआं मोड़ से तालतोड़ गांव तक का रास्ता पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है. वहीं, जामुड़िया बाईपास सड़क भी पूरी तरह टूटकर जर्जर हो गई है, जिससे आवागमन जानलेवा बना हुआ है.


निष्पक्ष चुनाव प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

आगामी मतदान को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए श्री गांगुली ने कहा कि जामुड़िया में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने पूर्व के पंचायत, नगर निगम और विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धांधली और 'वोट लूट' का इतिहास रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस बार शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं.


इस संवाददाता सम्मेलन में तरुण गांगुली के साथ मुख्य रूप से फहद हुसैन, परितोष बाउरी, सोमनाथ चटर्जी, विश्वनाथ यादव और सुबल चक्रवर्ती समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने एक सुर में कहा कि 44 वर्षों के वामपंथी शासन और पिछले 5 सालों के टीएमसी शासन ने जामुड़िया को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन