गायत्री परिवार एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल द्वारा मेगा हेल्थ कैंप के साथ 350 विधवाओं को मिला राशन



रानीगंज: रानीगंज गायत्री आश्रम प्रांगण में गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट तथा रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया.इस शिविर में मरीजों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं.


स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए, रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी हॉस्पिटल द्वारा 350 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को एक महीने का राशन और घर में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री नि:शुल्क प्रदान की गई. ज्ञात हो कि यह सेवा कार्य विशिष्ट समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान के सौजन्य से प्रत्येक माह आयोजित किया जाता है.


कार्यक्रम का संचालन स्वयं राजेंद्र प्रसाद खेतान ने किया. उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है.इस अवसर पर श्री सीताराम जी भवन और सीताराम जी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया. इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्रवण तोदी, जुगल किशोर गुप्ता,दिनेश दारूका,बिमल बाजोरिया,ललित झुनझुनवाला,योगेश सिंह, गया प्रसाद पांडेय,अभिषेक बगड़िया,सज्जन बाजोरिया सह संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे.

शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने और राशन प्राप्त करने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी.अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थित तरीके से सभी को सेवाएं उपलब्ध कराईं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता