भक्ति भाव में डूबे गृह मंत्री: मायापुर इस्कॉन मंदिर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना

चैतन्य महाप्रभु के भक्त के रूप में टेका मत्था; श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर को दी श्रद्धांजलि



मायापुर (नदिया), देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित इस्कॉन के वैश्विक मुख्यालय, मायापुर का दौरा किया। पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे गृह मंत्री ने यहाँ न केवल मंदिर में दर्शन किए, बल्कि महाप्रभु की भक्ति में लीन नजर आए।

 मायापुर पहुँचने पर इस्कॉन के संन्यासियों और वैदिक गुरुकुल के छात्रों ने शंखध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ अमित शाह का भव्य स्वागत किया। मंदिर की सात्विक ऊर्जा और स्वागत समारोह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।



 इस्कॉन मंच से भक्तों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बेहद विनम्रता के साथ कहा, "आज मैं यहाँ भारत के गृह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि चैतन्य महाप्रभु के एक तुच्छ भक्त के रूप में आया हूँ।" उन्होंने आगे बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई थी और प्रधानमंत्री ने भी सभी भक्तों के लिए 'हरे कृष्ण' का मंगल संदेश भेजा है।



 अपनी यात्रा के दौरान गृह मंत्री ने कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्होंने इस्कॉन के संस्थापक श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. वह गौड़ीय मठ के संस्थापक श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर महाराज की 152वीं जन्मजयंती के विशेष समारोह में शामिल हुए। श्री शाह ने भगवान नरसिंह देव, श्री चैतन्य महाप्रभु और श्री श्री राधा-माधव के विग्रहों के दर्शन किए और देश की खुशहाली की कामना की।

 मुख्य कार्यक्रम से पूर्व अमित शाह ने इस्कॉन के वरिष्ठ संत जयपताका स्वामी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ सन्यासियों के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर भी संवाद हुआ।


 गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर नदिया जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए थे। भाजपा सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी यात्रा पूर्णतः धार्मिक और सांस्कृतिक थी, जिसमें राजनीति को दूर रखा गया। दोपहर बाद गृह मंत्री मायापुर से कोलकाता के लिए रवाना हो गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन