क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज, रॉबिन सेन स्टेडियम में गूंजा 'बल्ला'

आठ टीमों के बीच शुरू हुई लीग कम नॉकआउट प्रतियोगिता; उद्‌घाटन मैच में भिड़े एसएससीए और महाकाल एकादश



रानीगंज: शहर के शिशु बागान स्थित रॉबिन सेन स्टेडियम में शनिवार से बहुप्रतीक्षित रानीगंज लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल आठ दिग्गज टीमें खिताबी जीत के लिए दमखम दिखाएंगी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एसएससीए और महाकाल एकादश के बीच खेला गया.


टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्‌घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल थे,जिनमेंमुजम्मिल शहजादा (चेयरमैन, बोरो-2),सुब्रत अधिकारी (एमएमाआइसी),रानीगंज ब्लॉक त्रिंम5 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रुपेश यादव ,पार्षद राजू सिंह, ज्योति सिंह, अख्तरी खातून, नेहा साव,समाजसेवी तापस तिवारी व अन्य विशिष्ट जन.


"खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बेहतरीन करियर विकल्प"

उद्‌घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा और सुब्रत अधिकारी ने आयोजक संस्था रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सराहना की. अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है.आज के दौर में खेलकूद केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक शानदार करियर विकल्प बन चुका है. ग्रामीण और शहरी स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को बड़े मंच तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होती हैं.


पहले दिन के खेल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.स्टेडियम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मैच काफी रोमांचक होने वाले हैं, क्योंकि इसमें क्षेत्र के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात