लक्ष्मी भंडार’ की राशि बढ़ने पर तृणमूल महिला समर्थकों में खुशी, अबीर खेलकर मनाया जश्न




बाँकुड़ा-राज्य बजट में महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत मासिक आर्थिक सहायता बढ़ाने की घोषणा के बाद महिलाओं में भारी खुशी देखी गई। इस फैसले से खास तौर पर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग की महिलाएं उत्साहित हैं।

इस अवसर पर माचानतला इलाके में तृणमूल कांग्रेस के महिला कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए और अबीर खेलकर तथा राहगीरों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।




नगरपालिका के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनमुखी योजनाएं आम लोगों के जीवन को बेहतर बना रही हैं। उन्होंने बताया कि बजट में 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए 1500 रुपये की सहायता, खेत मजदूरों के लिए साल में दो किस्तों में 4000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने किसान बंधु, बेरोजगार युवक, आशा कर्मी, सिविक वॉलंटियर और खेत मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों के भत्ते बढ़ाकर एक बार फिर आम जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता साबित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात