'खैरात नहीं, रोजगार चाहिए': रानीगंज में गरजे सौमित्र खां, युवा मोर्चा ने भरी हुंकार




रानीगंज: पश्चिम बंगाल में रोजगार की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है. शनिवार को रानीगंज के सियारसोल मोड़ इलाके में 'चाकरी चाई' (हमें नौकरी चाहिए) अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.


युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार: सौमित्र खां

सभा को संबोधित करते हुए सौमित्र खां ने कहा कि आज बंगाल का युवा दर-दर भटकने को मजबूर है. उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बंगाल में युवाओं के पास रोजगार के अवसर नहीं हैं राज्य सरकार केवल खैरात' बांटकर लोगों को बहला रही है, लेकिन बंगाल का युवा अब आत्मनिर्भर बनना चाहता है. हालिया बजट में भी युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिखी. प्रदेश के युवाओं को अब समझ आ गया है कि केवल भाजपा ही उन्हें सुनिश्चित रोजगार और बेहतर भविष्य दे सकती है.


रानीगंज के इस कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के कई कद्दावर नेता एक मंच पर नजर आए.सभा में जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, मुकुंद झा, शमशेर सिंह, अभिक मंडल, रवि केसरी, बादशाह चटर्जी, सुमंत चटर्जी, दिनेश सोनी और आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए.



रानीगंज में आयोजित इस पूरे कार्यक्रम के प्रभारी संजय चौधरी थे.कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर 'सुनिश्चित रोजगार' की मांग की और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सभा के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक बंगाल के शिक्षित युवाओं को सम्मानजनक रोजगार नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन और तेज होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान