बंगाल में सनसनीखेज वारदात: कलयुगी बेटे ने मां को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद की भी जीवनलीला की समाप्त




आसनसोल, पीबी टीवी : पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत कुल्टी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान राजा मुखर्जी (पुत्र) और संध्या मुखर्जी (माता) के रूप में हुई है।मृतक राजा मुखर्जी के पिता दयामय मुखर्जी के अनुसार, घर में पिछले कुछ समय से लगातार अशांति और कलह चल रही थी। गुरुवार तड़के अचानक यह दुखद घटना घटी। बताया जा रहा है कि राजा मुखर्जी, जो एक निजी कारखाने में गनमैन (सुरक्षाकर्मी) के रूप में कार्यरत थे, उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से मां संध्या मुखर्जी को निशाना बनाया।




घटना के समय घर के एक हिस्से में आग की लपटें भी देखी गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि अत्यधिक पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण राजा ने यह खौफनाक कदम उठाया।


बयान:

दयामय मुखर्जी (मृतक के पिता): "घर में विवाद चल रहा था, लेकिन यह नहीं सोचा था कि मेरा बेटा ऐसा कुछ कर बैठेगा। उसने पहले मां को मारा और फिर खुद को।"


स्थानीय पार्षद: "घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।"

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आग जानबूझकर लगाई गई थी या संघर्ष के दौरान यह हादसा हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात