ईसीएल सुरक्षाकर्मी पर हमला: कोयला माफिया बाटुल गड़ाई को 8 साल की कड़ी सजा



आसनसोल- अवैध कोयला खनन के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आसनसोल जिला अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायाधीश देवप्रसाद नाथ ने मुख्य आरोपी बाटुल गड़ाई को 8 साल के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।



ज्ञात रहे कि 9 मई 2021 को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) की टीम बाराबनी इलाके में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर रही थी। कार्रवाई के दौरान कोयला माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें सुरक्षा निरीक्षक दिलीप प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाराबनी थाने में मामला दर्ज होने के बाद लंबी जाँच चली। सरकारी वकील अयनजीत बंद्योपाध्याय के अनुसार, कुल 10 गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी को धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 325 के तहत दोषी पाया।


प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय कोयला माफियाओं और कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों के बीच कड़ा संदेश जाएगा। सजा के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर