भारत के प्रतिष्ठित बुल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट शोरूम 'एस एस इंफ्राकॉम' का रानीगंज में उद्घाटन.

निर्माण क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह, शिल्पांचल में व्यावसायिक विकास को मिलेगी नई गति



रानीगंज: भारत की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट (निर्माण उपकरण) कंपनी बुल ने गुरुवार को रानीगंज के नेशनल हाईवे बांसड़ा में अपने अत्याधुनिक शोरूम 'एस एस इंफ्राकॉम' का भव्य उद्घाटन किया. इस उद्घाटन से शिल्पांचल के निर्माण उद्योग से जुड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि अब उन्हें विश्व-स्तरीय, कुशल और स्वदेशी मशीनरी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.


ईंधन दक्षता और गुणवत्ता पर बुल का ज़ोर

शोरूम का उद्घाटन कंपनी के उप महाप्रबंधक सौम्या चक्रवर्ती ने किया.उन्होंने बताया कि बुल भारत की पहली ऐसी कंपनी है जो बैक लोडर 55 एवं 76 जैसे उन्नत मशीनरी का उत्पादन करती है.

उन्होंने कंपनी के उत्पादों की मुख्य विशेषताएँ बताते हुए कहा की बुल की बैक लोडर मशीनें 4 लीटर प्रति घंटे की दर से डीजल की खपत करती हैं, जबकि अन्य कंपनियों की मशीनों में यह खपत लगभग 5 लीटर प्रति घंटे होती है, जिससे परिचालन लागत में महत्वपूर्ण कमी आती है. इन मशीनों में किलोस्कर कंपनी का सुप्रसिद्ध और मजबूत इंजन लगाया गया है, जो उन्हें उच्च कार्यक्षमता और टिकाऊपन प्रदान करता है. कंपनी अन्य प्रसिद्ध ब्रांडों की तुलना में कम मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता के कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट उपलब्ध कराती है।




स्थानीय व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित बुल कंपनी के इस शोरूम के खुलने से न केवल आसनसोल बल्कि आसपास के कई जिलों के व्यापारियों और उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा.कोल इंडिया के कार्यों और प्राइवेट कंपनी के निर्माण परियोजनाओं से जुड़े उद्योगपतियों को अब उन्नत और कुशल उपकरण प्राप्त करने में बड़ी सुविधा होगी यह कदम शिल्पांचल के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा.


65 वर्षों का स्वदेशी अनुभव और वैश्विक पहचान

बुल कंपनी का मुख्यालय कोयंबटूर में स्थित है। यह एक पूर्णतः स्वदेशी कंपनी है जो पिछले 65 वर्षों से उद्योग में है और गुणवत्तापूर्ण मशीनरी के उत्पादन के लिए जानी जाती है. कंपनी अपने उपकरण 70 से अधिक देशों में निर्यात करती है, जो इसकी वैश्विक गुणवत्ता का प्रमाण है.


इस अवसर पर आमरासोटा ग्राम पंचायत प्रधान संजय हेम्ब्रम, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति सिंह,निर्मल झा सह अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. एस एस इंफ्राकॉम कंपनी के डीलर कन्हैया केसरी, मोहम्मद साजिद, और एमडी शहजादा ने बताया कि इस नए शोरूम में ग्राहक कंपनी के सभी नवीनतम कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की खरीदारी कर पाएंगे. उन्होंने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि शोरूम के उद्घाटन के साथ ही, तेज़ डिलीवरी और बेहतर बिक्री के बाद की सर्विस प्रदान करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा