बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आने के दौरान बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर 3 की मौत, 1 घायल



 नदिया (पश्चिम बंगाल)पीबी टीवी: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित सभा से पहले एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ताहेरपुर रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में रेल लाइन के किनारे शौच के लिए गए लोगों को अचानक आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ लोग रेल लाइन के पास प्रातःकर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई और वे उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक और घायल सभी मुर्शिदाबाद जिले के निवासी थे। वे सभी ताहेरपुर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए आए थे।


प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शौच के लिए रेल लाइन के पास जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णनगर जीआरपी (GRP) मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर लिया।

प्रधानमंत्री की सभा शुरू होने से पहले इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की छाया फैल गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन