सीमा पार करने से पहले 45 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 48 घंटे में कुल 56 पकड़े गए

बसीरहाट, उत्तर 24 परगना | शनिवार, 1 नवम्बर 2025



बांग्लादेश लौटने से पहले 45 बांग्लादेशी नागरिकों को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया। पिछले 48 घंटों में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत कुल 56 बांग्लादेशी नागरिक बीएसएफ के हत्थे चढ़े हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट महकमा के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न सीमांत इलाकों से बीएसएफ की 143वीं बटालियन ने इन लोगों को पकड़ा।



बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात ये सभी लोग सरोपनगर के बिथारी हाकिमपुर ग्राम पंचायत के तारानी सीमा से अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ जवानों ने उन्हें मौके पर ही रोक लिया और बाद में सभी को स्वरूपनगर थाने के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी बांग्लादेश के सातखीरा और बागेरहाट जिलों के निवासी हैं।

इससे पहले गुरुवार रात भी 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले 48 घंटों में कुल 56 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। बीएसएफ द्वारा पकड़े गए 45 लोगों को आज बसीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता