रहस्यमयी ढंग से घरों पर बरस रहे पत्थर, दिन-रात दहशत में बांकुड़ा के मेटाला गांव के लोग



बांकुडा-दिन हो या रात, बांकुड़ा जिले के छातना थाना क्षेत्र के मेटाला गांव में एक अजीबोगरीब घटना से लोग दहशत में हैं। रहस्यमय तरीके से गांव के एक के बाद एक घरों पर लगातार पत्थर बरस रहे हैं। कई घरों की एज़बेस्टस की छतें पत्थर लगने से टूट गई हैं। रात में ग्रामीणों द्वारा पहरा देने के बावजूद इस उपद्रव को रोका नहीं जा सका है।



घटना की शुरुआत करीब सात दिन पहले हुई थी। एक रात अचानक गांव के एक घर की छत पर पत्थर गिरने लगे। पहले तो परिवार ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद जब लगातार कई पत्थर गिरने लगे, तब उन्हें लगा कि किसी व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते यह हरकत की जा रही है।



लेकिन अगली सुबह जब गांव के ही दूसरे घर में भी यही घटना घटी, तब पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद से लगभग हर रात किसी न किसी घर पर पत्थर बरसने लगे। यहां तक कि दिन में जब घर खाली रहते हैं, तब भी पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं।


शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए गांव के युवकों ने रात में पहरा देने का निर्णय लिया, लेकिन जैसे ही सुबह होती है और पहरा खत्म होता है, किसी न किसी घर पर फिर से पत्थर बरसने लगते हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी अलौकिक शक्ति का काम नहीं, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों की शरारत है। उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। छातना थाने की पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता