जामुड़िया के बीजपुर में पानी संकट गहराया: सड़क जाम कर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, पाइपलाइन काटने की धमकी



जामुड़िया -जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बीजपुर ग्राम में लंबे समय से चल रहा पानी का संकट अब विस्फोटक रूप ले चुका है. पानी की भारी कमी से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को नैशनल हाइवे 19 से जामुड़िया जा रही मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. महिलाएं रोड पर बांस की बेरिकेड लगाकर बाल्टी ,हांडी लेकर सड़क अवरोध किया. यह आंदोलन क्षेत्र में लगातार बिगड़ती जल आपूर्ति व्यवस्था के प्रति लोगों के बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है.


8 महीनों से पानी का घोर अभाव

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीजपुर क्षेत्र में पिछले लगभग आठ महीनों से पानी की भारी कमी बनी हुई है. बार-बार शिकायत के बावजूद, प्रशासन का इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है. निवासियों के अनुसार, स्थानीय पार्षद भी उनकी सुध लेने नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण आज उन्हें मजबूरी में सड़क पर उतरकर रास्ता जाम करना पड़ा.



स्थानीय निवासी कृष्ण धीवर ने बताया, "हमारे इलाके में पानी का घोर अभाव है, लेकिन प्रशासन इस तरफ आँखें मूंदे हुए है। जब तक हमें सही से पानी नहीं मिलेगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे.


ग्रामीणों ने अपनी निराशा और गुस्से को व्यक्त करते हुए प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर जल्द ही उनकी पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे यहां स्थापित श्याम सेल कंपनी की पानी की पाइपलाइन काट देंगे.


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी परेशानी दूर नहीं हुई और पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो वे यहां स्थापित कारखानों की पानी की पाइपलाइन को काटने से भी गुरेज नहीं करेंगे. यह कदम प्रशासन पर तत्काल कार्रवाई करने का दबाव बनाने के लिए उठाया गया है, क्योंकि अब लोगों का सब्र जवाब दे चुका है.


क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर लगातार हो रहे आंदोलन बताते हैं कि यह मुद्दा कितना गंभीर है और प्रशासन को तुरंत इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी मिल सके और क्षेत्र में किसी भी बड़े टकराव को टाला जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता