शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला: “अगर रात में महिलाएं बाहर नहीं निकलेंगी, तो मुख्यमंत्री करें लॉकडाउन जैसी घोषणा”


कोलकाता-तमलुक में आयोजित विजया सम्मेलन के मंच से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला।

दरअसल, दुर्गापुर गैंगरेप कांड पर मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि “महिलाओं को अपनी सुरक्षा का इंतज़ाम खुद करना होगा, और रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए।”


इस पर पलटवार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा —

“क्या यह किसी मुख्यमंत्री की भाषा है? भारत में किसी को भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं हुई। अगर मुख्यमंत्री कहती हैं कि महिलाएं रात में बाहर न निकलें, तो उन्हें तुरंत घोषणा करनी चाहिए कि सूर्यास्त के बाद दुकानें, बाज़ार और ऑफिस लॉकडाउन की तरह बंद रहेंगे। कोई महिला घर से बाहर नहीं निकलेगी — यही है ‘बंगाल की बेटी’ की हकीकत।”


शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा —

“मुख्यमंत्री खुद कह रही हैं कि वह महिलाओं की रात में सुरक्षा नहीं दे सकतीं। अब हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि आने वाले अप्रैल में ममता बनर्जी को विदाई दी जाए।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात