रात में मुर्गियों से भरी चार गाड़ियाँ रोकीं, घूसखोरी के आरोप में एएसआई-कॉन्स्टेबल सस्पेंड, दो सीपीवीएफ कर्मी बर्खाश्त



 रानीगंज -रानीगंज में पुलिस के खिलाफ घूसखोरी के गंभीर आरोप के बाद बड़ा कदम उठाया गया है। चार मुर्गी से लदी पिकअप वैनों को रोकने और पैसों की मांग करने के विवाद में एक एएसआई और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो सीपीवीएफ कर्मियों को अस्थायी रूप से डिमोबिलाइज़ (बरखास्त) किया गया है। इसके अलावा दो पुलिस वाहन चालकों को भी हटा दिया गया है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात लगभग 12 बजे, आसनसोल से दुर्गापुर की ओर जा रही चार पिकअप वैनों को 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पंजाबी मोड़ के पास आमरासोता (पंजाबी मोड़ ) पुलिस फांड़ी के एएसआई शैलेन मंडल ने अपनी टीम के साथ रोक लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों के ड्राइवरों से पैसे की मांग की।


इसी दौरान एक वैन चालक पुलिस को चकमा देकर आगे निकल गया। इसके बाद शैलेन मंडल ने बक्तरनगर मोड़ पर तैनात पुलिस वाहन में मौजूद कर्मियों को फोन कर वाहन रोकने के निर्देश दिए। पुलिस वाहन को सड़क के बीच खड़ा कर दिया गया, जिससे भागी हुई वैन रुक गई।


इस बीच पंजाबी मोड़ पर बाकी ड्राइवरों के साथ पैसों को लेकर तीखा विवाद छिड़ गया। आरोप है कि जब तीनों ड्राइवर एकजुट होकर विरोध करने लगे, तो शैलेन मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों पिकअप वैनों में तोड़फोड़ की।


इस घटना से नाराज़ ड्राइवरों ने अपने वाहन सड़क के बीच खड़े कर रास्ता जाम कर दिया। नतीजतन आसनसोल के कालीपहाड़ी से लेकर दुर्गापुर तक एक ओर का यातायात ठप हो गया। बाद में पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी मौके पर पहुंचे और ड्राइवरों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।


इस पूरे मामले पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के डीसीपी (सेंट्रल) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक एएसआई, एक कांस्टेबल को सस्पेंड किया, दो सीपीवीएफ कर्मियों को अस्थायी रूप से सेवा से हटाया और दो ड्राइवरों को उनके पद से हटा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता