रानीगंज पुलिस की सराहनीय पहल: दीपावली-काली पूजा पर 2,500 महिलाओं को साड़ी और फूड पैकेट वितरित




रानीगंज- दीपावली और काली पूजा के शुभ अवसर पर रानीगंज थाना ने सामाजिक सद्भाव और पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है.मंगलवार दोपहर, रानीगंज थाना परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 2,500 आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नई साड़ी और फूड पैकेट प्रदान किए गए.



विधायक सहित कई विशिष्ट लोग रहे मौजूद

रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उनके साथ समाजसेवी संजय बाजोरिया, डॉ. एस माजी, तापस तिवारी, राजा बनर्जी, रूप कुमार साव और रानीगंज थाना नागरिक कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे.



पुलिस-जनता संबंध मजबूत करने का प्रयास

विधायक तापस बनर्जी ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की जमकर तारीफ की.उन्होंने कहा कि "जनता और पुलिस के बीच संबंध को मजबूत करने के लिए रानीगंज थाने की तरफ से जो प्रयास किया जा रहा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है." उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है.



थाना प्रभारी विकास दत्त ने कहा कि उनका उद्देश्य हर समय जनता के साथ एक अच्छा संबंध बनाना है, और इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.


निमचा चौकी ने भी आयोजित की अल्पना प्रतियोगिता

काली पूजा के तहत 19 अक्टूबर से ही रानीगंज थाना विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है.रानीगंज थाना अंतर्गत निमचा चौकी की पुलिस द्वारा भी काली पूजा के अवसर पर अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पुलिस प्रशासन ने सभी को सम्मानित किया.


नए वस्त्र पाकर महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

आयोजकों ने बताया कि थाने में आयोजित काली पूजा देखने के लिए इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे. उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में थाना परिसर में नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ नामचीन कलाकारों को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.


इसके अलावा, पुलिस प्रशासन अपनी समाज सेवा की पहल को जारी रखते हुए गुरुवार को हजारों लोगों को कम्बल भी प्रदान करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता