भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधा, बोले- 'आगामी चुनाव में उखाड़ फेकेंगे'


जामुड़िया- गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत जामुड़िया स्थित 32 नंबर वार्ड बोगडा शमशान कली मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहाँ सनातनी एकता मंच द्वारा आयोजित खिचड़ी भोग कार्यक्रम में हिस्सा लिया.



इस दौरान दिलीप घोष ने स्पष्ट शब्दों में आगामी चुनाव में टीएमसी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दावा किया.

दिलीप घोष ने वर्तमान समय में राज्य में चल रही जनगणना और एसआईआर को लेकर हो रही प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हए कहा कि बिहार में एस आई आर के तहत 65 लाख वोटर वोटर लिस्ट से हटा दिए गए,बंगाल में एक करोड़ मतदाता बाद दिए जाएंगे,मुख्यमंत्री मंत्री अगले चुनाव में जीतने वाली नही है ,यही बी उन्हें खाये जा रही है. उन्होंने आज के अपने इस दौरे में आने वाले चुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विस्तार से बातचीत की.



कोलकाता में जल-भराव और मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

कोलकाता में जल-भराव की वजह से लोगों को हुई समस्याओं का ज़िक्र करते हुए दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्चुअल तरीके से दुर्गा पूजा का उद्घाटन कर देती हैं, लेकिन "मंडप में इतना पानी भरा रहता है कि लोग जा नहीं पाते. इससे मुख्यमंत्री को कोई लेना-देना नहीं है."


कोलकाता में बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयानों पर भी आपत्ति जताई.घोष ने कहा कि "यह सब जानते हैं कि ज्यादा बारिश हुई थी और अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी, लेकिन किसी भी राज्य ने दूसरों पर इल्जाम नहीं लगाया, जैसा यहां की मुख्यमंत्री कर रही हैं."


शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन

शिक्षकों द्वारा वंचित किए जाने के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर बोलते हुए दिलीप घोष ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि "अगर शिक्षकों को वंचित किया जा रहा है तो आंदोलन करना उनका अधिकार है." उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षकों को अपनी माँगों के लिए आवाज़ उठाने का पूरा हक़ है.


यह दौरा दिलीप घोष की ओर से आगामी चुनावों से पहले ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और पार्टी का आधार मज़बूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा