कोलकाता के हरिदेवपुर में कबर्डांगा मछली बाजार से अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव बरामद


कोलकाता (पीबी टीवी): हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के कबर्डांगा मछली बाजार में आज सुबह एक अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर हरिदेवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को बरामद करती है।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 2 बजे के आसपास घटी हो सकती है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास खून से सना हुआ एक बड़ा पत्थर मिला है, जिसे देख कर पुलिस का अनुमान है कि उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है।


तफ्तीश कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की आशंका काफी प्रबल। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद से डर और असुरक्षा का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन