कवि-साहित्यकारों ने दी शैलजानंद मुखर्जी को श्रद्धांजलि



रानीगंज - महान कवि और फिल्म निर्देशक शैलजानंद मुखर्जी को याद करने के लिए रविवार को रानीगंज के लायंस क्लब सभागार में एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल द्वारा किया गया था. इस कार्यक्रम में कोयलांचल-शिल्पांचल के 65 से अधिक कवियों, लेखकों और साहित्यकारों ने भाग लिया.


संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन सालों से आसनसोल, रानीगंज और अन्य जगहों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य उन महान साहित्यकारों को याद करना है, जिन्हें बंगाल की नई पीढ़ी भूलती जा रही है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद लोगों को इन रचनाकारों और उनकी रचनाओं से परिचित कराना है.


जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शैलजानंद मुखर्जी अंडाल के मूल निवासी थे और उन्होंने विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है, और इसमें आए सभी साहित्यकार अपनी राजनीतिक विचारधाराओं को परे रखकर केवल साहित्य के लिए एक मंच पर आए हैं.


इस कार्यक्रम का एक मुख्य उद्देश्य रानीगंज, जामुड़िया, अंडाल, और पांडवेश्वर जैसे क्षेत्रों के उभरते हुए कवियों और लेखकों को एक मंच प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर मौका नहीं मिल पाता.


भाषा विवाद पर अपनी राय देते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी, शरत चंद्र चटर्जी, और काजी नजरुल इस्लाम जैसे महान साहित्यकारों ने कभी भाषा को लेकर विवाद नहीं किया, क्योंकि उन्होंने सही मायने में भाषा के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भाषा पर राजनीति करते हैं, वही इस तरह के विवाद फैलाते हैं.


कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार गुनमय फौजदार ने शैलजानंद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला, और सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता