बरदही जलाशय की तीसरी बार नापी पर तनाव, भू-माफिया पर तालाब अतिक्रमण का आरोप



रानीगंज- आस्था का प्रमुख केंद्र ,रानीगंज के बरदही जलाशय एक बार फिर सुर्खियों में है.मंगलवार को रानीगंज नगर निगम तथा बीएलआरओ विभाग के सर्वेयर टीम ने जलाशय की नापी की, जिस दौरान पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भू-माफिया लंबे समय से इस जलाशय पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.यहां तक कि कुछ लोगों ने जलाशय की भूमि को अपने नाम रजिस्ट्री करा ली है, जबकि कुछ ने इसे बीएलआरओ की मदद से व्यावसायिक दुकान क्षेत्र में इस तालाब के रिकॉर्ड बदल दिया है. इसी कारण स्थानीय लोग जलाशय को बचाने की मुहिम में जुट गए हैं.



रानीगंज के 36 नंबर वार्ड में स्थित जेएल 24, दाग नंबर 126 पर स्थित 32 बीघा जमीन पर फैले इस जलाशय की नापी तीसरी बार की गई. स्थानीय लोगों की लंबे समय से शिकायत थी कि तालाब का क्षेत्रफल घटता जा रहा है और इस पर अवैध निर्माण हो रहा है.



इस मौके पर वार्ड पार्षद दिव्येंदु भगत ने नापी टीम से मांग की कि पूरी 32 बीघा भूमि को चिह्नित कर जलाशय के रूप में सुरक्षित किया जाए. उन्होंने कहा कि लोग एक दशक से इसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कई बार लिखित शिकायतें भी की जा चुकी हैं.



स्थानीय निवासी और जलाशय के एक हिस्से के मालिक उत्तम भगत ने बताया कि 32 बीघा जमीन में से कम से कम 15 बीघा पर कब्ज़ा हो चुका है. उन्होंने कहा कि यह केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि आस्था का स्थल है, जहां छठ पूजा ,दुर्गापूजा और अन्य धार्मिक अवसरों पर हजारों श्रद्धालु जुटते हैं.यहां वर्षो पुराने श्राद्ध कर्म के लिए बनाए गए भवन भी जीर्ण-शीर्ण ह्यो उठा है.



स्थानीय महिला रेखा देवी महतो ने बताया कि यह तालाब लगभग 100 साल पुराना है और इसका पानी पहले पीने के काम आता था.अब अवैध अतिक्रमण और आसपास के फ्लैट और मकानों के गंदे पानी की तालाब में प्रवेश की वजह से इसकी हालत खराब हो चुकी है.


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौतम घटक ने कहा कि इस भूमि पर सटीक तरीके से पार्क और नाली निर्माण की योजना बनी थी, लेकिन बाद में गलत तरीके से इसके निर्माण की कोशिश की गई.


नापी के दौरान नगर निगम बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा, तृणमूल कांग्रेस टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव, सर्वेयर केदारनाथ,रंजीत कुंडू,चंद्रशेखर घोषाल, अमित नाग मौजूद थे. बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि फिलहाल 126 नंबर दाग की 32 बीघा भूमि का सर्वेक्षण हो रहा है, जिसके बाद सरकार की ओर से योजनाबद्ध कार्रवाई की जाएगी और आस्था के इस स्थल के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा.


मुजम्मिल शहजादा ने बताया कि जल निकासी के लिए 88 लाख रुपये की लागत से एक हाई ड्रेन बनाई जा रही थी, लेकिन लोगों ने यह कहकर काम रोक दिया कि तालाब को भरकर ड्रेन बनाई जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि ड्रेन तालाब के किनारे बनाई जाएगी और तालाब की जमीन पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होगा.


पार्षद दिव्येंदु भगत ने यह भी आरोप लगाया कि चारों ओर से गंदे नाले का पानी जानबूझकर तालाब में मिलाया जा रहा है, जिससे जलाशय दूषित हो रहा है.


बीएलआरओ और नगर निगम के सर्वेयरों ने घंटों की मेहनत के बाद नापी पूरी की, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर दोनों नगर निगमों को सौंप दी जाएगी.इसके बाद तालाब के क्षेत्रफल की मार्किंग की जाएगी. स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि जलाशय पर किसी भी तरह का कब्ज़ा या प्रदूषण का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता