अवैध शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


गुरुवार को बांकुड़ा-खतरा स्टेट हाईवे संख्या 2 पर इंदापुर थाना अंतर्गत डांगरामपुर चौराहे पर प्रमिला बहन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी इलाके में अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद करने और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।




ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव के दो लड़कों को हाल ही में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद तुरंत रिहा कर दिया गया। इसी असमानता के विरोध में यह सड़क जाम किया गया था।


सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक छोटे-बड़े कई वाहन फंसे रहे। सूचना मिलने पर इंदापुर थाने के ओसी मनोरंजन नाग के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही जाम हटाया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल