रघुनाथगंज (पीबी टीवी); रघुनाथगंज. थाना अंतर्गत रानीनगर ग्राम पंचायत के भटुपारा इलाके में तिल के खेत से एक युवती का गला कटा हुआ अर्धनग्न शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह जैसे ही इलाके के लोग खेत की ओर आए तो उन्होंने तिल के खेत के बीच में एक युवती का अर्धनग्न शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल रघुनाथगंज थाने की पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंच कर इलाके को घेर कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। इलाके के निवासी अबुल कासिम ने बताया कि सुबह हमें पता चला कि एक युवती का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा है और उसका गला कटा हुआ है। हमें शक है कि किसी बदमाश ने इस सुनसान इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृत युवती इस इलाके की नहीं है पुलिस सूत्रों और क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार युवती की पहचान अभी तक ज्ञात नहीं है।

0 टिप्पणियाँ