कोलकाता (पीबी टीवी ) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे बलरामपुर-पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर नामशोल इलाके में एक लॉरी और बोलेरो कार में टक्कर हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो कार के सभी यात्रियों को बचाकर स्थानीय बंशगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो कार पुरुलिया दिशा से आ रही थी, तभी बलरामपुर नामशोल प्राथमिक विद्यालय के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद बलरामपुर थाने की भारी पुलिस बल घटनास्थल पर थी। बताया जाता है कि बोलेरो में सवार लोग झारखंड के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पाटकुम चिरुगारा से पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबना गांव में एक शादी में आए थे और वहां से वापस लौटने के दौरान बलरामपुर नामशोल इलाके में यह सड़क दुर्घटना हुई। घटना में मृतकों के नाम बृहस्पति महतो, गुरुपद महतो, शशांकर महतो, विजय महतो, अजय महतो, कृष्णा महतो, स्वपन महतो हैं। ये सभी सातों झारखंड के निमड़ी थाना क्षेत्र के तिलाईटांड गांव के रहने वाले थे, जबकि चंद्रमोहन महतो निमड़ी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे और चितरंजन महतो निमड़ी थाना क्षेत्र के मुरू गांव के रहने वाले थे.घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया है।

0 टिप्पणियाँ