दामोदर नदी के किनारे पानी की किल्लत: बल्लभपुर के बांसतला में सड़क जाम कर प्रदर्शन



रानीगंज – दामोदर नदी के किनारे बसे होने के बावजूद बल्लभपुर ग्राम पंचायत के बांसतला इलाके में पिछले एक महीने से अनियमित पानी की आपूर्ति और पिछले कुछ दिनों से पानी बिल्कुल न आने से परेशान स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर पानी रखने के बर्तन रखकर अपना विरोध दर्ज कराया.


पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीण

आंदोलनकारी महिलाओं का कहना था कि उनके इलाके में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति बिल्कुल अनियमित है.उनके घरों में पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन लगाई गई है, लेकिन उससे पानी आना तो दूर, आपूर्ति ही नियमित नहीं हो रही है. उनका यह भी कहना था कि पिछले तीन से चार दिनों से रास्ते में लगे सार्वजनिक नलों में भी पानी नहीं आ रहा है. कई लोगों ने बताया कि उन्हें मुंह से खींचकर पानी निकालना पड़ रहा है, जो कि अत्यंत कष्टदायक है.महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा. स्थानीय माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि लगातार इस तरह पीने की पानी की समस्या से लोगों को यहां जूझना पड़ रहा है, पर बड़ा दुख कब विषय है की बल्लभपुर ग्राम पंचायत के प्रधान को ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए एक मिनट के लिए भी समय नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक नया रिजर्वर और नए पंप की व्यवस्था नहीं होती है तब तक यहां के लोगों को इसी तरह पीने के पानी का कष्ट उठाना पड़ेगा. हालांकि यहां के ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जा रही है




पुलिस और स्थानीय नेताओं का हस्तक्षेप

प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर रानीगंज थाने की बल्लभपुर चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. उनके साथ बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान सिदान मंडल और एगरा ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव गोराई भी मौके पर मौजूद थे.


नेताओं ने आंदोलन कर रहे लोगों को बताया कि दुर्गापुर बैराज की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके कारण डीवीसी पानी नहीं छोड़ रही है. इस समस्या से पंप हाउस के स्थान पर पानी सूख गई है . जिस वजह से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि टैंकर से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है. कुछ लोगों का आरोप है की जो पानी आपूर्ति की जा रही है वह पीने लायक नहीं है पर यह बात गलत है उन लोगों को समझाया जा रहा है और कई इलाकों में सबमर्सिबल पम्प लगाकर पानी की आपूर्ति का इंतजाम किया जा रहा है.उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द पानी की पर्याप्त आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त

तकरीबन आधे घंटे बाद, स्थानीय नेताओं से ठोस आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना सड़क जाम हटा लिया और आंदोलन समाप्त कर दिया.


आपको बता दें कि बल्लभपुर और एगरा इलाके में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इलाके के लोग कई बार पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं. अब देखना यह है कि विभिन्न प्रतिकूलताओं को दूर कर किस तरह से पानी की सुचारु आपूर्ति होती है और इस चिरकालिक समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकलता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात