गयेशपुर में भाजपा सांसद ने की हमले व अपहरण के आरोपी पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी की मांग





नदिया जिले के गयेशपुर पंचायत क्षेत्र के मेदिया पाड़ा इलाके में एक भट्टा मालिक के बेटे के साथ ज़मीन काटने को लेकर मारपीट, अपहरण और उसकी सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई है। इस गंभीर घटना को लेकर अब रानाघाट लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए शांतिपुर थाना पहुँचे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर आरोपी तथा शांतिपुर पंचायत समिति के सदस्य अनवर हुसैन मंडल की गिरफ्तारी की मांग की। सांसद ने बताया कि पीड़ित युवक की हालत गंभीर है और उसे शांतिपुर अस्पताल से कृष्‍णनगर के शक्तिनगर जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया कि आरोपी पंचायत समिति सदस्य पर पहले से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इस बार उसने न सिर्फ युवक को पीटा और अगवा किया, बल्कि उसकी धार्मिक पहचान से जुड़ी लकड़ी की माला को तोड़कर जमीन पर रौंद दिया, जिससे हिंदुत्व भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने इसे घृणित अपराध करार देते हुए तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी अनवर हुसैन मंडल को पकड़ नहीं पाई है। उन्होंने प्रशासन से मोबाइल ट्रैकिंग के जरिये जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अब भी कार्रवाई नहीं करता है, तो शांतिपुर में बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी ज़िम्मेदारी शांतिपुर थाना पुलिस की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात