देशभर में साइकिल यात्रा कर पर्यावरण और समाज को जागरूक करने का संदेश




नदिया। कल्याणी के कौशिक दास साइकिल चलाकर देश के 10 राज्यों का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए घर लौटे हैं। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा की, जिसमें एक ओर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखा था और दूसरी ओर समाज को बलात्कार रोकने का संदेश भी दिया गया था। 188 दिनों तक यह युवक लगभग 16,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचा। उड़ीसा, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में उन्होंने साइकिल यात्रा की। रात में कभी पेट्रोल पंप पर, कभी बीएसएफ कैंप में तो कभी विधायक के घर या आम लोगों के घरों में भी उन्होंने विश्राम किया। हर जगह उन्हें इस कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।

अपने साइकिल के कैरियर पर छोटा सा घर लेकर चले जिसमें टेंट, कंबल, पानी की बोतल, साइकिल सुधारने के औजार और कपड़े आदि सब कुछ मौजूद था। ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में पढ़ाई पूरी करने के बाद पेशे से साइकिल मिस्त्री कौशिक, लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाने का भी संदेश देते हैं। कल्याणी शहर के कांग्रेस रोड निवासी 28 वर्षीय इस युवक को बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक रहा है। इससे पहले भी वे मेघालय सहित कई स्थानों की साइकिल यात्रा कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी यह सबसे बड़ी पहल थी। कौशिक दास कहते हैं कि यदि भविष्य में उन्हें सरकारी सहायता मिले, तो वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश और भी दूर-दूर तक फैलाना चाहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात