आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार




 कोलकाता (पीबी टीवी ) फरक्का पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

रविवार की रात को सट्टेबाजी का धंधा कथित तौर पर मुर्शिदाबाद के फरक्का थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी मुस्तकीम शेख चला रहा था।अचानक से छापा मारकर पुलिस ने पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।




पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोग कथित तौर पर आईपीएल सहित विभिन्न ऑनलाइन खेलों पर सट्टा लगा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर फरक्का पुलिस ने मुस्तकीम शेख के घर पर छापा मारा और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी लोग छत्तीसगढ़ से हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 32 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, बड़ी संख्या में सिम कार्ड और ऑनलाइन धन हस्तांतरण के कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। घटना के बाद से मकान मालिक मुस्तकीम शेख फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जंगीपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार लोगों को सोमवार को जंगीपुर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया और सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात