कोलकाता (पीबी टीवी ) कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोमवार सुबह सियालदह रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
सियालदह स्टेशन पर भारी मात्रा में हथियार बरामद होने से आज हड़कंप मच गया एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ कर्मियों ने मालदा जिले के कालियाचक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो सोमवार सुबह हाटे बाजारे एक्सप्रेस से शहर आया था।
उन्होंने बताया कि उसके पास से कम से कम छह बंदूकें और आठ कारतूस बरामद किये गये।
अधिकारी ने कहा, "हमें सियालदह मार्ग से हथियारों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी।" हमारे अधिकारी सतर्क थे और तलाशी के दौरान हथियार बरामद होने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अंटाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
कपड़ों के नीचे बैग में छिपाए गए ढेर सारे हथियार बरामद हुए है, जानकारी के अनुसार ये हथियार बिहार के खगड़िया जिले में बनाए गए थे। वहां से यह सड़क मार्ग से मानसिंह ;मालदा तक पहुंचा।
वहां से हथियार ट्रेन में लादे गए।
हसन शेख पूरे काम के प्रभारी था ।

0 टिप्पणियाँ