रानीगंज: होली का त्यौहार बीत चुका है, लेकिन रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में शुक्रवार को बसंत उत्सव का आयोजन किया गया.कॉलेज के शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं चल रही थीं.इस वजह से होली के दिन बसंत उत्सव नहीं मनाया जा सका. लेकिन आज यहां पर वसंत उत्सव का पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भले ही बारिश की वजह से उत्सव के आयोजन में थोड़ी मुश्किल आ रही है, लेकिन विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने कहा कि वसंत उत्सव हर साल उनके कॉलेज में मनाया जाता है और इस साल भी धूमधाम से मनाया जा रहा है.
आज के इस बसंत उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए.छात्रों ने नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत किए। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्रों ने बसंत के रंगों को जीवंत कर दिया. कॉलेज परिसर को भी रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था.
कॉलेज के भार प्राप्त प्राचार्य ने कहा, "बसंत उत्सव हमारे कॉलेज की परंपरा है
यह छात्रों और शिक्षकों के बीच एकता और सौहार्द का प्रतीक है। बारिश के बावजूद, सभी ने इस उत्सव का आनंद लिया."
छात्रों ने भी इस उत्सव के आयोजन पर खुशी व्यक्त की. छात्रों ने कहा, "हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.परीक्षाओं के कारण भले ही देरी हुई, लेकिन आज हमने खूब मस्ती की."
उत्सव का समापन पारंपरिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ.सभी ने एक-दूसरे को बसंत की शुभकामनाएं दीं.



0 टिप्पणियाँ