रानीगंज में 9 वर्षीय बच्ची मिली लावारिस, पुलिस कर रही है परिजनों की तलाश




रानीगंज- रानीगंज के त्रिवेणी भालोटिया कॉलेज गेट के सामने बुधवार प्रातः एक 9 वर्षीय बच्ची रोती हुई पाई गई. स्थानीय लोगों ने जब उससे पूछताछ की, तो वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ रही. इसके बाद, उन्होंने तुरंत रानीगंज पुलिस को सूचित किया.


सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले आई.थाने में महिला कांस्टेबल ने बच्ची को चॉकलेट दी और उससे प्यार से बात की. बच्ची ने अपना नाम अंशिता कुमारी बताया और कहा कि वह गुरुकुल शिक्षा निकेतन में कक्षा तीन की छात्रा है,उसने अपने पिता का नाम सुमन पाल और भाई का नाम गोपी पाल बताया, हालांकि, वह यह नहीं बता पाई कि वह कहाँ रहती है.



बच्ची के बारे में ज्यादा जानकारी न मिलने से पुलिस प्रशासन परेशान है. फिलहाल, बच्ची की देखभाल रानीगंज थाने में महिला कांस्टेबल कर रही है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है और उम्मीद कर रही है कि वह जल्द ही अपने माता-पिता से मिल जाएगी.


पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति अंशिता कुमारी या उसके परिवार के बारे में जानता है, तो कृपया रानीगंज पुलिस स्टेशन से संपर्क करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार