रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में अशोक संघ को हराकर राजाबांध फ्रेंड्स क्लब बना चैंपियन



रानीगंज: रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 10 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित द्वितीय वार्षिक लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को रानीगंज के रॉबिन् सेन स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रानीगंज अशोक संघ क्रिकेट एकेडमी और रानीगंज राजाबांध फ्रेंड्स क्लब की टीमें आमने-सामने थी.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अशोक संघ की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए, जवाब में, राजाबांध फ्रेंड्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.2 ओवरों में 96 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.


फाइनल मैच में रानीगंज विधायक तापस बनर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर, तापस बनर्जी ने कहा कि यह टूर्नामेंट पिछले 10 वर्षों से बंद था और इसे पुनर्जीवित करने और खेल के माहौल को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में क्रिकेट प्रतियोगिता और फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा।


इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी सफल रहा. रानीगंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के इस प्रयास से क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह फिर से जागृत हुआ है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिला है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात