रानीगंज में महाशिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा समारोह




रानीगंज- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे रानीगंज में भी देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा.

 88 नंबर वार्ड अंतर्गत इस्ट कॉलेज पाड़ा के श्री श्री सिद्धि दाता शिव मंदिर कमेटी की तरफ से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया.इस यात्रा में 351 महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश लेकर भाग लिया. यह यात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर दाल पट्टी रोड, पी एन मालिया रोड होते हुए बरदही तालाब पहुंची, यहां से पवित्र जल संग्रह कर महिलाएं वापस मंदिर प्रांगण में आईं और भगवान शिव का जलाभिषेक किया.




 जलाभिषेक के उपरांत मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.शाम से 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जो अगले दिन शाम 5:00 बजे तक चला.



 मंदिर कमेटी से जुड़े प्रवीण कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस महान आयोजन में रानीगंज के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आए हैं.दूसरी और रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. मंदिर में सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया.


महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर रानीगंज के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात